֍:बांग्लादेश के हालातों पर भारत में चर्चा §ֆ:इस बीच बांग्लादेश के प्रमुख मीडिया आउटलेट डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक आंदोलन के प्रमुख आयोजकों ने नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार बनाने का प्रस्ताव दिया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, आंदोलन के प्रमुख समन्वयकों में से एक, नाहिद इस्लाम ने कहा कि वह पहले ही प्रोफेसर यूनुस से बात कर चुके हैं, और उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अपनी सहमति दे दी है.
§֍:बांग्लादेश से भारतीयों को एयरलिफ्ट करना पड़े, अभी ऐसी नौबत नहीं: विदेश मंत्री§ֆ:सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि बांग्लादेश की स्थिति पर भारत सरकार कड़ी नजर रख रही है, जो भी स्थिति होगी उसके बारे में सूचित किया जाएगा. विदेश मंत्री ने बताया कि बांग्लादेश में करीब 12 से 13000 भारतीय हैं. स्थिति इतनी चिंताजनक नहीं है कि उनको एयरलिफ्ट करने की नौबत आए. शेख हसीना भारत में ही रहेंगी या किसी दूसरे देश में राजनीतिक शरण लेंगी इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. सरकार ने हसीना से संक्षिप्त चर्चा की है और उन्होंने अपनी भविष्य की योजनाओं पर अभी कुछ भी तय नहीं किया है.
§बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देने और देश से बाहर जाने के कुछ ही समय बाद सोमवार शाम 5:36 बजे दिल्ली के पास पहुंचीं. इसके कुछ घंटे बाद बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने जनवरी 2024 में चुनाव के बाद बनी संसद को भंग करने की घोषणा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश संकट पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक की, जबकि शेख हसीना गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर एक सेफ हाउस में हैं.
#WATCH | Delhi: All-party meeting underway in the Parliament on the issue of Bangladesh. EAM Dr S Jaishankar briefs the members of different political parties. pic.twitter.com/4Cl1rFRkyG
— ANI (@ANI) August 6, 2024