֍:§ֆ:एक रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को एसकेएम के प्रतिनिधिमंडल में कई किसान शामिल होंगे. इस प्रतिनिधिमंडल की मंगलवार शाम पांच बजे के आसपास मुलाकात करने की उम्मीद है. किसान आंदोलन के खत्म होने के बाद से लंबित मांगों पर चर्चा के लिए पीएम मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से वक्त मांगा था. किसान नेताओं की इन मांगों में एमएसपी गारंटी कानून, किसानों की कर्ज माफी शामिल है.§֍:दिल्ली कूच करने की तैयारी में किसान§ֆ:संयुक्तकिसान मोर्चा की और से बताया गया कि तीन नए क्रिमिनल लॉ के खिलाफ किसान दिल्ली की ओर कूच करने वाला है. इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरु कर दी है. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसानों की ओर से देशभर में ट्रैक्टर मार्च की घोषणा की गई है. किसानों से संघु और शंभु समेत दिल्ली के लगते बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की गई है. ट्रैक्टर मार्च के साथ ही नए क्रिमिनल कानूनों की कॉपी को भी जलाया जाएगा.§֍:SC ने दिया आदेश§ֆ:पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक हफ्ते के भीतर शंभू बॉर्डर को खोलने का आदेश दिया था. लेकिन पहले हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को उठा दिया. बता दें कि एमएसपी की लीगल गारंटी सहित करीब 12 मांगों को लेकर 13 फरवरी को पंजाब से किसान दिल्ली की ओर निकले थे. जिसमें हरियाणा सरकार ने शंभू बॉर्डर पर रास्ता बंद करा दिया था. तभी से किसानों ने शंभू बॉर्डर पर डेरा लगाया हुआ है.§मंगलवार संयुक्त किसान मोर्चा संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात करेगा. इसमें राकेश टिकैत, दर्शन पाल के साथ बलबीर सिंह जैसे कई किसान नेता शामिल होंगे.

