֍:इन खेलों से होगी आज की शुरुआत§ֆ:दुनिया के सबसे मुश्किल और सबसे कठिन जीत वाले ओलंपिक खेलों का आगाज कई दिनों पहले हो चुका है. इसमें कई भारतीयों ने भाग लिया है, जिनमें से 3 खिलाड़ियों ने भारत के नाम मेडल भी कराया है. ऐसे में आज 6 अगस्त को जैवलिन थ्रो के लिए स्टार नीरज चोपड़ा मैदान में दिखने वाले हैं, इसी के साथ रेसलिंग के लिए महिला पहलवान विनेश फोगाट भी मैदान में दिखने जा रही हैं. §֍:क्या होगा शेड्यूल?
§֍:टेबल टेनिस:§ֆ:पुरुष टीम भारत : हरमीत देसाई, शरत कमल और मानव ठक्कर बनाम चीन – दोपहर 1.30 बजे§֍:एथलेटिक्स:§ֆ:पुरुष भाला फेंक : किशोर जेना – दोपहर 1.50 बजे
पुरुष भाला फेंक : नीरज चोपड़ा – दोपहर 3.20 बजे
महिला 400 मीटर : किरण पहल – दोपहर 2.50 बजे
§֍:हॉकी:§ֆ:पुरुष सेमीफाइनल : भारत बनाम जर्मनी – रात 10.30 बजे§֍:रेसलिंग:§ֆ:महिला 68 किग्रा रेपचेज: निशा दहिया– दोपहर 2.30 बजे
महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 16: विनेश फोगाट – दोपहर 3.00 बजे
§पेरिस ओलंपिक की शुरुआत से ही भारत में कई दर्शकों को नीरज चोपड़ा की जैवलिन थ्रो के मैच का इंतेजार था. देश के कई लोगों की उम्मीद नीरज चोपड़ा से लगी हुई है. अभी तक भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल 3 मेडल जीते हैं. ये तीन मेडल शूटिंग के खेल में ही भारत द्वारा हासिल किए गए हैं. कई लोगों ने नीरज चोपड़ा को ट्वीट कर प्रोत्साहित भी किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज कौन-कौन से खेल होने वाले हैं और नीरज चोपड़ा कब मैदान में दिखेंगे…

