֍:इस खिलाड़ी पर लगा बैन §ֆ:रोहिदास पर यह प्रतिबंध इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने लगाया है. इस पर हॉकी इंडिया की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने इस फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है. सेमीफाइनल में भारत की टक्कर जर्मनी और अर्जेंटीना के क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगी. यह मैच 6 अगस्त को होगा.
दरअसल, यह पूरा मामला क्वार्टर फाइनल से ही शुरू हुआ है, जब इस मैच के 17वें मिनट में अमित को रेड कार्ड मिला था. इसी कार्ड के चलते उन पर बैन भी लगा है. यह रेड कार्ड वाला मामला काफी विवादित भी रहा है, जिसकी हॉकी इंडिया ने भी शिकायत की है.
§֍:दूसरे क्वार्टर में मिला अमित को रेड कार्ड§ֆ:मैच का दूसरा क्वार्टर विवादों से भरा रहा. खेल के 17वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला. यानी बाकी के 43 मिनट्स भारतीय टीम 10 खिलाड़ियों से खेली. अमित की स्टिक विल कैललन के चेहरे पर लगी थी.
§Indian Hockey Team, Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. मगर इससे पहले टीम के एक तगड़ा झटका लगा है. स्टार प्लेयर अमित रोहिदास पर एक मैच का बैन लगा गया है. ऐसे में वो अब सेमीफाइनल में खेलते नजर नहीं आएंगे. अमित एक बेहतरीन डिफेंडर हैं. उनके टीम में नहीं रहने से टीम का डिफेंड कमजोर हो सकता है.

