֍:पंजाब में झींगा पालन§ֆ:खासतौर पर पंजाब के लिए योजनाएं सरकार द्वारा तैयार की जा रही हैं. झींगा एक्सपोर्ट में कोई परोशानी न आए इसके लिए घरेलु बाजार बनाने की योजनाओं पर भी काम चल रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में करीब 1.51 लाख हेक्टेयर जमीन में से 1301 एकड़ की जमीन पर जींगा पालन हो रहा है. §֍:इतना होगा मुनाफा§ֆ:एक्सपर्ट्स की माने तो अगर पूरी जमीन के हिस्से पर झींगा पालन किया जाए तो हर साल करीब 500 करोड़ रुपये के 18 हजार टन झींगा का उत्पादन किया जा सकता है. चार-चार महीने की झींगा फसल का साल में दो बार उत्पादन किया जा सकता है. इसमें एक हेक्टेयर में झींगे की फसल करीब 10 लाख रुपये तक का मुनाफा करा सकती है.§भारत में झींगा पालन काफी तेजी से किसानों द्वारा किया जा रहा है. ऐसे में भारतीय लोग झींगा भी काफी चाव से खाते हैं. झींगा एक्सपर्ट की मानेतो उत्पादन का करीब 80 फीसदी दूसरे देशों में एक्सपोर्ट हो जाता है. ऐसे में किसानों को इस खेती से काफी मदद मिलने वाली है. अगर आपके खेत में फसल का एक दाना भी नहीं उग रहा है, तो आप खेत में थोड़ा-बहुत खर्चा करके उसमें झींगा पालन कर सकते हैं. बता दें कि भारत के ही कई किसान झींगा पालन से सालाना 10 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं. झींगा पालन ने अस अवर को देखते हुए केंद्र सरकार भी किसानों को सब्सिडी देखर प्रोत्साहित कर रही है. इसको लेकर अभी कई योजनाओं पर काम भी चल रहा है. अभी बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों के लिए योजनाएं बन चुकी हैं.

