֍:जिंदा जलने से 9 लोगों की मौत §ֆ:मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में बाया नदी में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। नहाने के दौरान दो किशोर डूबने लगे तीसरा लड़का उन्हें बचाने के प्रयास में डूब गया। घटना नगर परिषद के मकड़ी टोला वार्ड 25 स्थित इमलिया घाट के समीप की है। मरने वालों में मो. अमजद के पुत्र अरमान (17), मो. अमरुद्दीन के पुत्र रमजान (12) और मो. गुड्डू के पुत्र राजाबाबू उर्फ सोहैल (10) है।
पश्चिम चंपारण के गौनाहा थाना क्षेत्र के बैरटवा गांव में पंडई नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूदी महिला भी डूबने लगी। हालांकि, मछुआरों ने उसे निकाल लिया लेकिन उसकी हालत चिंताजनक है।
§֍:§बिहार के लिए रविवार स्याह खबरों का दिन रहा। सावन की तीसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। सूबे के विभिन्न हिस्सों में डूबने से दस लोगों की जान चली गई जबकि किशनगंज में तीन बच्चे लापता हैं। औरंगाबाद और साहेबगंज में तीन-तीन और रोहतास और नरकटियागंज में दो- दो की डूबने से मौत हो गयी। इसके अलावे हाजीपुर में कांवरिया जुलूस में बड़ा हादसा हुआ। गंगाजल भरने जा कांवरियों की टोली की साउंड सिस्टम की ट्रॉली 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आ गई जिसमें 9 लोग जिंदा जलकर मर गए।

