֍:इस समय शुरु होगा मैच§ֆ:जर्मनी के खिलाफ इंडिया पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना जलवा दिखाने जा रही है. ये मैच मंगलवार 6 अगस्त को रात 10:30 बजे शुरु होगा. इससे पहले नीदरलैंड्स और स्पेन के बीच शाम 5:30 बजे से मैच शुरु हो जाएगा. भारत 1980 के बाद अब एक बार फिर फाइनल के करीब पहुंच गया है. बता दें कि हॉकी में भारत ने 12 ओलंपिक मेडल जीते हैं. इनमें 8 गोल्ड मेडल भी शामिल हैं.§ֆ:
§भारत में वर्लड कप जीतने की खुशी के बाद पेरिस ओलंपिक्स आ गए. जिसको लेकर भारत में अलग ही क्रेज चल रहा है. अब भारतीय जनता पेरिस ओलंपिक्स द्वार क्रिकेट के अलावा कई खेलों को देख रही है. ऐसे में भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में आ गई है. जिसका शेड्यूल भी जारी हो गया है. भारतीय हॉकी टीम के सामने मंगलवार को जर्मनी हॉकी टीम होगी. इसी दिन स्पेन और नीदरलैंड्स भी आमने सामने होंगे. पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष हॉकी सेमीफाइनल होने जा रहा है. भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडिल हासिल किया था. अब यही टीम जर्मनी से मंगलवार को मुकाबला करने जा रही है.#WATCH | Punjab: Indian Hockey team qualify for the Men's Hockey semi-finals in #ParisOlympics2024
— ANI (@ANI) August 4, 2024
Celebrations underway at the residence of Indian Hockey player Gurjant Singh, in Amritsar pic.twitter.com/P6TReeWcyi

