֍:इन राज्यों में अलर्ट जारी§ֆ:मौसम विज्ञान विभाग ने आज राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मिजोरम, असम, मेघालय, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.§֍:इन राज्यों में बारिश की कमी§ֆ:मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. पिछले कुछ सालों की रिपोर्ट के अनुसार इन राज्यों में लगभग 40 फीसदी कम बारिश हुई है. इससे राज्यों में काफी परेशानी हो रही है. किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी का बंदोबस्त करना पड़ रहा है, जिसमें काफी खर्चा भी बढ़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से इन राज्यों में फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है, लेकिन इन राज्यों के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. §मानसून के चलते कई जगाहों के हालात खराब हो गए. एक तरफ वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन से लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है. बरहाल, यहां बचाव टीम ने मेहनत मशक्कत के बाद कई लोगों को बाहर निकाला है. लेकिन वायनाड में रहने के लिए लोगों के पास घर नहीं बचे हैं. ऐसे में हिमाचल प्रदेश और गुजरात भी एक ही स्थिति से गुजर रहे हैं. दूसरी तरफ झारखंड में इस बार काफी कम बारिश देखने को मिली है, जिससे राज्य के जिलों में किसानों की फसल भी खराब हो ही है. भारत में मानसून में सामान्य से कम बारिश होने का मतलब ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ना है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए एक बार फिर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर शिमला के मौसम विभाग ने राज्य में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

