֍:अनोखे अंदाज में दिखाई गई फिल्म §ֆ:हाल में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के निर्माताओं ने एक अनोखे इवेंट के साथ फिल्म के ट्रेलर से पर्दा उठाया, जिसने मीडिया और प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया। इस बीच मीडिया को एक शानदार अनुभव हुआ, जो मुंबई में एक ग्रैंड ट्रेलर अनावरण के साथ खत्म हुआ।
§֍:फिल्म में दिखेंगे ये सितारे §ֆ:इस दौरान अक्षय कुमार, वाणी कपूर, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान और एमी विर्क के साथ बस की राइड बहुत मजेदार रही। हंसी मजाक से भरे माहौल के साथ म्यूजिक ने सभी का मूड मस्त कर दिया और बस एक चलती-फिरती पार्टी बन गई। इस पूरे सफर में सभी लोगों ने मस्ती और दोस्ती का मजा लिया।
§֍:ट्रेलर ने मचाई धूम §ֆ:इसके बाद फाइनल डेस्टिनेशन यानी लॉन्च लोकेशन पर एक रोमांचक माहौल के बीच खेल खेल में का ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर ने फिल्म के ह्यूमर और दिल को छू लेने वाले पलों के अनूठे मिश्रण की एक शानदार झलक पेश की, जिसने एक यादगार सिनेमाई अनुभव का वादा किया। इस उत्साह को और बढ़ाते हुए, अक्षय कुमार ने एक स्पेशल सरप्राइज के रूप में मंच संभाला और अपने सिग्नेचर ह्यूमरस अंदाज में मीडिया से बातचीत की, जिससे सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।
§अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म खेल खेल में का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। ये ट्रेलर फन फैमिली एंटरटेनर की एक झलक है जिसमें खिलाड़ी कुमार के साथ तापसी पन्नू, वाणी कपूर, अम्मी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपने मजेदार अंजाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने का वादा किया है।

