֍:FSSAI ने दी चेतावनी§ֆ:फलों और सब्जियों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए एफएसएसएआई ने व्यापारियों को दिशा निर्देश दिए हैं. इसमें उन्होंने बताया कि फलों और सब्जियों पर स्टीकर न लगाएं और इससे जितना हो सके उतना बचें. जब तक स्टीककर पर कोड, किस्म जैसी जरूरी जानकारी न हो तब तक स्टीकर को फल पर न लगाएं. फलों पर सीधे स्टीकर लगाने के बजाए दोनों के बीच में कुछ रखकर स्टीकर लगाएं. स्टीकर के लिए किसी चिपचिपे पदार्थ का इस्तेमाल न हो, यह सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है.§֍:क्यों हैं स्टीकर हानिकारक?§ֆ:बता दें कि फलों पर स्टीकर का इस्तेमाल उसकी किस्म, उत्पाद की जगह और अन्य जानकारी दर्शाने के लिए होता है. ऐसे में स्टीकर की मदद से कई बार दुकानदार खराब फल भी आपको बेच देते हैं, जिससे ग्राहकों को आसानी से गुमराह कर लिया जाता है. इसी के साथ इन स्टीकरों में चिपकाने के लिए गोंद लगाया जाता है. जिसमें कई बार ऐसे रसायन मौजूद होते हैं, जिससे हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है. §अक्सर मार्केट से फल या सब्जी खरीदते वक्त आपने देखा होगा कि फलों पर स्टीकर लगे होते हैं. इसमें बेचने वाले सर्टीफिकेशन और बढ़िया किस्म जैसे जुमलों से लोगों को सामान बेच देते हैं. मगर, क्या आपको पता है कि इन स्टीकर वाले फलों से आपकी सेहत खराब हो सकती है? बता दें कि एफएसएसएआई ने इसको लेकर चेतावनी भी दी है.

