֍:कीमती जमीन पर कब्जा§ֆ:सांसद और बसपा सरकार में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की जमीन पर ईडी ने कार्रवाई की है. बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की जमीन लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में स्थित स्कूटर इंडिया के पास है. ये जमीन ईडी द्वारा जब्त कर ली गई है. इसी के साथ बाबू सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन यानी एनआरएचएम घोटाले में आरोपी रहे हैं. §֍:10 हजार करोड़ के घोटाले में सामने आए बाबू सिंह कुशवाहा§ֆ:सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को करोड़ों के ‘राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन’ घोटाले में गिरफ्तार किया गया था. ये घोटाला 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बताया गया. एनएचआरएम के तहत यह कोष केंद्र ने आवंटित किया था. §उत्तर प्रदेश के जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ ईडी ने हल्ला बोल दिया है. ईडी ने लखनऊ में स्थित उनकी करोड़ों की जमीन जब्त कर ली है. साथ ही जमीन पर किए गए निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी भी हो गई है. सपा सांसद पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले के आरोपी रहे हैं. पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा घोटाले के वक्त यूपी में परिवार कल्याण मंत्री थे. इस केस में वे 4 साल तक जेल में भी बंद रहे थे.

