֍:एयर इंडिया का बड़ा फैसला §֍:बयान में कहा गया है, “मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों के मौजूदा हालातों को देखते हुए, हमने तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित संचालन को तत्काल प्रभाव से 08 अगस्त 2024 तक निलंबित कर दिया है.”
§֍:तेल अवीव से आने- जाने वाली फलाइट निलंबन §ֆ:बयान में कहा गया है, ‘मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में चल रही स्थिति को देखते हुए, हमने 08 अगस्त 2024 तक तत्काल प्रभाव से तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित संचालन को निलंबित कर दिया है. हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और इस अवधि के दौरान तेल अवीव से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं… हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24/7 संपर्क केंद्र पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें.’
§ֆ:एअर इंडिया हर सप्ताह दिल्ली से तेल अवीव के लिए चार उड़ानें संचालित करती है. अपनी वेबसाइट पर एक अन्य अपडेट में, एयर इंडिया ने कहा कि उसने परिचालन कारणों से 1 अगस्त को दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली अपनी उड़ानें AI139 और तेल अवीव से दिल्ली जाने वाली अपनी उड़ानें AI140 को रद्द कर दिया है.§एअर इंडिया ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते इजरायल के तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि उड़ान संचालन 8 अगस्त तक निलंबित कर दिया गया है.

