ֆ: याचिका में अपराधिक इतिहास का जिक्र करते हुए कहा गया है कि बीजेपी, राज्यपाल और चुनाव आयोग की ओर से इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया या खंडन न आना इस मुद्दे को और जटिल बनाता है. उपमुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति से पहले उन पर सात आपराधिक मामले दर्ज थे. §֍:ये बोले उप मुख्यमंत्री§ֆ:एक बैठक को संबोधित करते हुए 14 जुलाई को मौर्य ने बयान दिया, ‘संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा’. इस बयान को मुख्यमंत्री से भी जोड़कर देखा गया. हालांकि, इस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. §उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कुछ दिनों पहले सरकार और पार्टी को लेकर बयान दिया था. इसको लेकर इलाहबाद हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की गई है. साथ ही याचिका में उनके आपराधिक इतिहास का भी जिक्र किया गया है. उन्होंने कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा है. उनके खिलाफ याचिका वकील मंजेश कुमार यादव की तरफ से दायर की गई है. जिसमें कहा गया है कि मौर्य की टिप्पणी उनके पद की गरिमा को कम करती है और सरकार की पारदर्शिता और शुचिता पर संदेह पैदा करती है.

