֍:क्या हैं गाजर के फायदे§ֆ:गाजर का उपयोग सलाद, सब्जी और आचार बनाने में किया जाता है. गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए और कैरोटीन पाया जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको सवस्थ रहने में मदद करते हैं. गाजर खाने से त्वचा में निखार आता है. साथ ही इससे आखों की रोशनी भी तेज होती है. §֍:हरियाणा में गाजर उत्पादन§ֆ:भारत में अब सबसे अधिक गाजर का उत्पादन हरियाणा कर रहा है. बता दें, कि देश की कुल गाजर उत्पादन में 20.23 फीसदी हिस्सेदारी हरियाणा की है. गाजर की खेती अगस्त से नवंबर तक होती है. जिसमें हरियाणा ने गाजर उत्पादन में पश्चिम बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया है, जो कि 12.32 फीसदी गाजर उत्पादन करते हैं. इसके बाद उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश चौथे नंबर पर आता है, जहां गाजर का 9.37 फीसदी उत्पादन होता है. इसके बाद पांचवा नंबर ओडिशा का आता है. जो कि 7.72 फीसदी गाजर का उत्पादन करती है.§भारत में किसान सब्जियों की ओर प्रोत्साहित हो रहे हैं, कियोंकि सब्जियों की खेती से सरकार की ओर से सब्सिडी और अन्य योजनाओं द्वारा लाभ मिलता है. ऐसे में हरियाणा के किसानों ने गाजर का इतना उत्पादन कर दिया कि वह पूरे देश में नंबर 1 गाजर उत्पादक राज्य बन गया है. ऐसे में हरियाणा को इस खिताब के मिलने की वजह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…..

