֍:इन किसानों को मिलेगा लाभ§ֆ:बिहार सरकार ने खेती बाड़ी के लिए डीजल अनुदान योजना की शुरुआत की है. इसमें किसानों को ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि मशीनरी के लिए डीजल की लागत में राहत मिलेगी. इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जो सीमित संसाधनों के साथ काम कर रहे और उच्च डीजल की लागत से प्रभावित हैं. साथ ही बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में खेती कर रहे किसानों, जिनके पास कृषि योग्य भूमि है. §֍:कीटनाशक दवाओं पर अनुदान
§ֆ:बिहार सरकार ने कीटनाशक दवाओं के लिए भी अनुदान देने की योजना शुरू की है. इससे किसानों को फसल की गुणवत्ता में सुधार करने और पैदावार बढ़ाने में सहायता मिलेगी.§֍:इन बातों का रखें ध्यान§ֆ:किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ बातों का ध्यान देना होगा नहीं तो छोटी गल्ती से लाभ मिलने में दिक्कतें बढ़ सकती हैं.
1. किसानों को कृषि कार्यालय से या ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करके फॉर्म लेना होगा.
2. बाद में फॉर्म के साथ भूमि की रजिस्ट्री, खेत की जानकारी और किसान की पहचान पत्र को संलग्न करना होगा.
3. पूरी तरह से भरा हुए आवेदन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कृषि कार्यालय में जमा करना होगा.
4. इसके बाद अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और पात्रता की जांच की जाएगी.
5. सत्यापन के बाद चयनित किसानों को अनुदान की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी.
§बिहार सरकार किसानों को खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर योजनाएं लाती रहती है. इसी के चलते बिहार सरकार की ओर से किसानों को डीजल पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है. इतना ही नहीं कीटनाशक दवाओं के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना के तहत किसानों को उनके कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले डीजल और कीटनाशक दवाओं पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

