֍:देश में फैली लंपी वायरस की बीमारी§ֆ:कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंपी वायरस, जो कि एक विदेशी बीमारी है काफी कम वक्त में ही पशुओं में देखने को मिली है. ये तेजी से फैलने वाला जएक संक्रमित रोग है. लंपी वायरस ऐसी गायों को जल्दी शिकार बनाता है जो शरीर और बीमारी से लड़ने में कमजोर होती है. और बरसात में इस बीमारी के जल्दी और तेजी से फैलने की सबसे बड़ी वजह है मक्खी. §֍:ऐसे फैलता है लंपी वायरस§ֆ:मक्खी के चलते ही ये वायरस एक गाय से दूसरी और दूसरी से तीसरी-चौथी गाय में पहुंच जाता है. इस बीमारी का अब तक कोई मजबूत इलाज नहीं मिला है मगर, वैक्सीन द्वारा इस रोग को पशु के शरीर में कम कर सकते हैं. साथ ही ये बीमारी पशु शेड में ना फैले इसके लिए भी कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं. §֍:ऐसे रखें पशु का खयाल§ֆ:एक्सपर्टस ने लंपी वायरस को लेकर पशुपालकों को सावधान होने को कहा है. साथ ही उन्होंने इस बीमारी की रोकथाम के लिए बताया कि अगर आपको लंपी वायरस से पशु को बचाना है तो फॉर्म में बाड़बंदी कर सकते हैं, जिससे पशु दूसरे जानवर के पास नहीं जा सकेगा और वायरस के फैलने का खतरा कम हो जाएगा. इसी के साथ उन्होंने बताया कि फॉर्म में दवा का छिड़काव करने से भी पशु को इस बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. उन्होंने बताया कि पशु को हाथ साफ करने के बाद ही पशुओं को हाथ लगाएं. इसके बाद एक बार फिर से दवाई का इस्तेमाल कर हाथ साफ करें, जिससे पशु की कोई बीमारी आपको न लगे. इतना ही नहीं अगर कोई इंसान बाहर से आपके फार्म में आ रहा है तो उसके जूते बाहर ही उतरवाएं या फिर उन्हें सेनेटाइज करें. हाथ और उनके कपड़ों को भी सेनेटाइज करवाएं. पीपीई किट पहनाकर भी बाहरी इंसान को फार्म के अंदर ले जा सकते हैं. §मानसून के चलते अचानक मौसम में बदलाव हो रहा है. जिसके चलते बीमारियां तेजी से फैल रही हैं. इस दौरान पशुओं से इंसानों में बीमारियां तेजी से फैलती हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार देश में 70 फीसद ऐसी बीमारियां हैं. पिछले कुछ सालों में गाय में लंपी वायरस के लक्षण देखने को मिले हैं, जिसको लेकर पशुपालक काफी चिंता में थे. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे लंपी वायरस से बचने के कुछ महत्वपूर्ण तरीके. इन तरीकों को इस्तेमाल करके आप अपने पशु को रोक से बचा सकते हैं.

