֍:जयपुर में दिल्ली जैसा हादसा§ֆ:राजस्थान की राजधानी जयपुर में बारिश ने पानी ने लोगों को परेशान कर दिया है. सड़कें, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, पुलिस स्टेशन और अस्पताल समेत हर बिल्डिंग में पानी भरा हुआ है. इसी वजह से जयपुर में भी दिल्ली जैसा हादसा हुआ है. यहां विश्वकर्मा इलाके में बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया, जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत हो गई. इस सूचना के बाद प्रशासन बेसमेंट के पानी को निकालने में जुट गया. §֍:पहली बारिश में हाल बदहाल§ֆ:जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में एक बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. हादसे में किन लोगों की मौत हुई है. इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है. जब बेसमेंट से पानी निकाल लिया जाएगा, उसके बाद ही मृतकों की पहचान हो पाएगी. §हाल ही में दिल्ली के ओल्ड रोजेंद्र नगर मकें एक बेसमेंट कोचिंग में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई. जिसको लेकर दिल्ली में गर्मा-गर्मी का माहौल है. ऐसे में दोबारा एक बार यह घटना जयपुर से सामने आई है. बता दें कि जयपुर में भारी बारिश की वजह से सड़कें, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, पुलिस थाने, अस्पताल सभी दरिया बन गए. यहां विश्वकर्मा इलाके में भी बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया, जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत हो गई.

