ֆ:नदा हाफेज ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने पेट में पल रहे बच्चे की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘आपको मैदान पर दो खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई दिए होंगे, जबकि वास्तव में वो तीन थे। मेरे और मेरी प्रतिद्वंद्वी के अलावा मेरा छोटा बच्चा भी मौजूद रहा, जोकि अभी मेरे गर्भ में है।’
तीन बार ओलंपिक में हिस्सा ले चुकीं नदा के मुताबिक इस बार का अनुभव उनके लिए बिल्कुल अलग रहा। 29 जुलाई को हायॉन्ग से हारने के बाद उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी और अपने खेल को साथ में संभालना उनके लिए आसान नहीं रहा। अपने संघर्षों के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा, “गर्भावस्था अपने आप में एक कठिन दौर होता है, लेकिन खेल को भी साथ में संभालना बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण था, चाहे वह शारीरिक हो या भावनात्मक। परिवार ने सब आसान बना दिया।”
§पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन हो चुका है। इसी बीच मिस्र की ओलंपिक ‘फेसर’ नदा हाफेज काफी चर्चा में हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में भले ही वो मेडल नहीं जीत पाईं, लेकिन सात महीने की गर्भवती होने के बावजूद वो जिस तरह से खेलीं वो प्रशंसनीय हैं।

