֍:राज्य सरकार ने कही ये बात§ֆ:मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को लेकर ऐलान किया गया कि सोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में मुहैया कराया जाएगा. इसके ऊपर लगने वाले पैसे सरकार अपने ओर से देगी. इस बात का निर्णय आज कैबिनेट की बैठक में लिया गया.§ֆ: हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से लाडली बहनों के लिए 250 रुपये रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर देने की बात कही गई थी. कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा. §֍:मध्य प्रदेश सरकार देगी LPG का अतिरिक्त पैसा§ֆ:मध्य प्रदेश की बात करें तो इस समय रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 848 रुपये है. इसमें से 450 रुपये की राशि लाडली बहनों को देनी होगी. इसके बाद बाकी बचे 398 रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे. इसके लिए 160 करोड़ रुपये का प्रावधान जारी किया गया है. §ֆ:§हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कई नई स्कीमों को लोगों तक पहुंचाया गया है, जो कि काफी लाभदायक साबित हो रही हैं. इसी के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने सिलेंडर के दामों को गिराने का ऐलान किया है. अब घरों में सिलेंडर 450 रुपये में दिया जाएगा. जिसका ऐलान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों के लिए किया.

