֍:मौसम विभाग ने दी जानकारी§ֆ:मौसम विज्ञान विभाग द्वारा कहा गया कि अगले 5 दिनों के दौरान देश के कई इलाकों में बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है. 1 से 3 अगस्त के दौरान महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की संभावना है. 3 अगस्त तक कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 31 जुलाई दिन बुधवार को को महाराष्ट्र, 1 से 3 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. §ֆ: मौसम विभाग ने कहा है कि 3 अगस्त तक मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. साथ ही 31 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश हो सकती है.§֍:अगले 5 दिनों का अनुमान§ֆ:अगले पांच दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिस के साथ बिजली गिरने की संभावना है. इससी के साथ जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश होने की संभावना है. 1 अगस्त तक उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना है. 31 जुलाई और 1 अगस्त को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में, 1 अगस्त को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. §पिछले दिनों देश के राज्यों में अच्छी बारि हुई है. जिसके बाद अब दोबारा गर्मी की मार लोगों को सहनी पड़ रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश को लेकर जानकारी दी है. मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि इन राज्यों के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है.

