ֆ:
श्रीअन्न और मोटे अनाज के अंतर्गत लगभग 153.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की रिपोर्ट की गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 145.76 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की रिपोर्ट की गई थी।
तिलहन की खेती के अंतर्गत लगभग 171.67 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की रिपोर्ट की गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 165.37 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की रिपोर्ट की गई थी।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 26 जुलाई 2024 तक खरीफ फसलों के अंतर्गत क्षेत्र कवरेज की प्रगति जारी की है।
§
दलहन की खेती के अंतर्गत लगभग 102.03 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की रिपोर्ट की गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 89.41 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की रिपोर्ट की गई थी।

