֍:भारतीय बल्लेबाजों ने उड़ाए होश§ֆ:शुरुआत तेज करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने 72 रन के छोटे टार्गेट के जवाब में यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर में पेसर दासुन शनाका के खिलाफ 12 रन बनाए. स्पिनर महीश तीक्षणा ने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद बाद भारत ने काउंटर अटैक किया. सूर्या और हार्दिक ने शानदार पारी खेलते हुए गेंद को बाउंड्री पर जमाए रखा. इसके बाद ऋषभ पंत दो गेंद में दो रन बनाकर नाबाद रहे.§֍:भारत ने श्रीलंका को नौ विकेट समेटा§ֆ:श्रीलंका की ओर से बल्लेबाजों को खराब शुरुआत देखने को मिली. पहले 10 ओवर में 80 रन बनाने के बावजूद श्रीलंकाई टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी. हार्दिक पंड्या ने दो ओवर में 23 रन देकर दो और रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए. श्रीलंका के लिए पाथुम निसंका ने 24 गेंद में 32 रन बनाए. वहीं, कुसल परेरा ने 34 गेंद में 54 रन की पारी खेली.§भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 सीरीज जारी है. इस दौरान रविवार को भारत का मुकाबला श्रीलंका से हुआ. जिसमें भारत ने श्रीलंका को 7 विकेटों से शिकस्त दी. बता दें कि मुकाबले के दौरान दोनों टीमों को बारिश का सामना करना पड़ा. जिस कारण ओवरों में कटौती हुई. भारत को 8 ओवरों में 78 रन बनाने थे. शानदार पारी खेलते हुए यशस्वी जयसवाल ने 15 गेंदों में 30 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान के साथ 161 रन बनाए थे. गेंदबाजी में भारत ने कमाल दिखाते हुए रवि बिश्नोई ने 3 विकेट लिए, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और पांड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए.

