֍:महाराष्ट्र में नहीं होगी बारिश?§ֆ:महाराष्ट्र में पिछले दिनों भारी बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव की समस्या देखी गई थी. जिसके चलते लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. फिलहाल महाराष्ट्र के जिलों में अब जलभराव की समस्या नहीं है. साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3-4 दिनों तक महाराष्ट्र में बारिश की संभावना नहीं है. §֍:गुजरात में जारी हुआ अलर्ट§ֆ:गुजरात में बारिश के चलते हालात काफी खराब हो गए थे. जिसके बाद गुजरात में बाढ़ की स्थिति देखने को मिली. ऐसे में मौसम विभाग ने 29, 30 और 31 जुलाई राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसको लेकर मौसम विभाग ने गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. §֍:उत्तराखंड में होगी बारिश §ֆ:मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में बारिश के हालात हो रहे हैं. ऐसे में राज्य में अगले कुछ दिनों में बारिश देखी जा सकती है. ऐसे में सूखे पड़े इलाकों में रिमझिम बारिश देखने मिल सकती है. §भारत में मानसून के चलते बारिश से कई राज्यों में गंभीर हालात चल रहे हैं. वहीं, कुछ राज्यों को अभी भी सूखे का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों के दौरान अच्छी बारिश देखी गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश की संभावना जताते हुए कहा कहै कि अगले तीन से चार दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा. 30 जुलाई के भारत झारखंड में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश के आसार हैं. बता दें कि आईएमडी के पूर्वानुमान में बताया गया कि 29 जुलाई को ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, र तटीय कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है. वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना है.

