֍:मशीनों पर सरकार दे रही सब्सिडी §ֆ:एक रिपोर्ट की मानें तो, पंजाब सरकार एसएमएएम योजना के तहत सब्सिडी के रूप में 21 करोड़ रुपये खर्च करेगी. खास बात यह है कि सब्सिडी राशि सीधे किसानों के खातों में डीबीटी माध्यम से जारी की जाएगी. पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि योजना का लाभ उठाने के लिए किसान 13 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि न्यूमेटिक प्लांटर्स, पोटैटो प्लांटर्स (ऑटोमैटिक या सेमी-ऑटोमैटिक), पोटैटो डिगर, पैडी ट्रांसप्लांटर्स और डीएसआर सीड ड्रिल जैसी मशीनों की खरीद के लिए सब्सिडी दी जा रही है.
खुड्डियां ने कहा कि निजी किसान, किसान समूह, सहकारी समितियां, पंचायतें और एफपीओएस मशीनरी की खरीद पर 40 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं. वहीं, अनुसूचित जाति, महिला, छोटे किसान और सीमांत किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी.
§֍:पराली जलाने घटनाओं पर रोक §ֆ:वहीं, बीते दिनों खबर सामने आई थी कि पंजाब में धान की पराली का प्रबंधन करने के लिए आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि राज्य सरकार ने पराली प्रबंधन करने के लिए किसानों को सब्सिडी देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार का मानना है कि किसानों को सब्सिडी देने से वे ज्यादा से ज्यादा पराली प्रबंधन के लिए मशीनें खरीद पाएंगे. इससे पराली जलाने की घटनाओं पर और तेजी से ब्रेक लगेगा.
§֍:सीआरएम मशीनों का वितरण§ֆ:पंजाब सरकार ने धान की पराली का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करने के लिए किसानों को बंपर सब्सिडी पर 22,000 से अधिक सीआरएम मशीनें देने का फैसला किया है. कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने विभाग द्वारा शुरू की गई योजनाओं और परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि सब्सिडी वाली सीआरएम मशीनों के लिए ड्रा इसी महीने में हो जाना चाहिए. §केंद्र के साथ राज्य सरकारे भी किसानों के लिए नई- नई योजनाएं लेकर आती रहती है. इसी संदर्भ में पंजाब सरकार का लक्ष्य कृषि में तकनीकीकरण को बढ़ावा देने पर है. जिसके लिए राज्य की सरकार पंजाब के किसानों को मशीने खरीदने पर सब्सिडी दे रही है. अगर राज्य के किसान खेती में सहायक मशीनों को खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो ये जानकारी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. दरअसल, पंजाब सरकार किसानों के लिए सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना चला जिसे SMAM योजना के नाम से भी जाना जाता है. इस योजना के तहत राज्य सरकार किसानों को कृषि मशीन खरीदने पर बंपर सब्सिडी दे रही है. इस योजना का फायदा उठाने के लिए किसानों को बस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा.

