कर्नाटक के बेंगलुरु में PG में घुसकर छात्रा कृति कुमारी के क़ातिल की पहचान हो गई है। हत्या को मध्यप्रदेश निवासी अभिषेक ने अंजाम दिया। वह काल का ग्रास बनी कृति कुमारी की रूममेट का बॉयफ्रेंड था। जिसने हाल में ही प्राइवेट जॉब छोड़ दी थी। हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।#Bangluru… pic.twitter.com/zCkbb0xG9N
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) July 26, 2024
§֍:जानें कहा हुई घटना§ֆ:यह घटना वेंकटरेड्डी लेआउट स्थित भार्गवी स्टेइंग होम्स फॉर लेडीज में घटी, जो दक्षिण पूर्व पुलिस उपायुक्त कार्यालय और कोरमंगला पुलिस स्टेशन से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर है.
§֍:बिहार की थी मृतक युवती§ֆ:प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्यारा कोई जाना-पहचाना व्यक्ति है. पुलिस ने घटना के लिए पीजी हॉस्टल मालिक की लापरवाही को भी जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बिहार की रहने वाली लड़की की पहचान 24 वर्षीय कृति कुमारी के रूप में हुई है. वह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करती थी.
§֍:सीसीटीवी फोटेज से हुआ खुलासा §ֆ:पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज परेशान करने वाला है. वीडियो में देखा जा सकता है का आरोपी अपने हाथ में एक बैग लेकर महिला के रूम की ओर पहुंचता है और फिर दरवाजा खटखटाता है. हालांकि, फुटेज में दरवाजा नहीं दिख रहा है, कुछ सेकंड बाद दरवाजा खुलता है और आरोपी युवती को बाहर खींच लेता है. इसके बाद आरोपी महिला पर एक के बाद एक लगातार चाकू से वार कर मौके से भाग जाता है.
महिला खून से लथपथ फर्श पर बैठे हुए मदद के लिए गुहार भी लगा रही है. पुलिस का मानना है कि ये घटना कोरमंगला वीआर लेआउट पीजी में मंगलवार रात 11:10 से 11:30 बजे के बीच हुई है. ये घटना पीजी के तीसरी मंजिल पर हुई, जहां कृति एक कमरे में रहती थी.
§बेंगलुरु के कोरमंगला में छात्रावास के अंदर 24 वर्षीय बिहार की रहने वाली युवती की हत्या के आरोपी को शनिवार को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है जिसने 23 जुलाई की रात को कृति कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी थी और इसके बाद वह मध्य प्रदेश भाग गया था.

