֍:UP में सबकुछ ठीक!§ֆ:उत्तर प्रदेश की राजनीति में क्या चल रहा है? पिछल कुछ दिनों से एक ही सवाल सियासी गलियारों में तैर रहा है. बयानबाजी, मुलाकातें और अंदरखाने बैठकों की खबरों ने यूपी के माहौल को गरमाकर रखा है.
§֍:जयपुर दौरे पर यूपी बीजेपी चीफ§ֆ:एक दिवसीय जयपुर दौरे पर पहुंचे यूपी बीजेपी चीफ ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए आतंरिक कलह का खंडन किया है. जयपुर में भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में परिणाम अपेक्षा के अनुसार नहीं आए.
§ֆ:भूपेंद्र चौधरी ने यूपी उपचुनाव को लेकर कहा कि संगठन मजबूत स्थिति में है और उपचुनाव के लिए तैयार है. भाजपा के वरिष्ठ नेता संगठन की रचना पूरी कर पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतरेगी और हमें पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की जनता का भाजपा को आशीर्वाद मिलेगा. वही दुकानों के बाहर दुकान मालिक और कर्मचारियों के नाम लिखने के बवाल पर उन्होंने विपक्ष के आरोपों का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, जबकि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नाम लिखने का अधिकार है, लेकिन लंबे समय से इसे लागू नहीं किया गया था. अब बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार से कावड़ लेकर निकलते हैं, तो यह उनकी सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है. लेकिन कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसकी पालना करते हुए हम आगे बढ़ेंगे.
§पिछले कई दिनों से बीजेपी की यूपी यूनिट के चर्चे देश भर में हैं. ऐसे में पार्टी की आंतरिक राजनीति पर उठापटक के बीच यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी का बयान आया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक दल है, सब को अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने का अधिकार है. हम अनुशासन से आगे बढ़ रहे है. नतीजे हमारे उम्मीद के हिसाब से नहीं आए. हम खामियों पर काम कर रहे हैं. इसके साथ ही भूपेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री पद के बारे में बात करते हुए कहा, “सीएम बदलने की चर्चा गलत है”

