֍:इससे पहले डिप्टी सीएम और बीजेपी अध्यक्ष कर चुके हैं मुलाकात §ֆ:दिल्ली में सीएम योगी की पीएम से होने वाली इस मुलाकात के पहले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी यूपी में चल रहे घमासान को लेकर पीएम मोदी से बैठक कर चुके हैं. ऐसे में यूपी के राजनीती में बदलाव की स्थिति होना संभव है. §दिल्ली आने पहले ही सीएम योगी कई बैठकें कर चुके हैं. ऐसे में उन्होंने विधायकों और मंत्रियों से भी बातचीत की है. मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि वे पीएम मोदी से राजनैतिक हालातों पर चर्चा करने वाले हैं. बता दें, ये दौरा बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है. सीएम योगी ने दिल्ली में पीएम से इस मुलाकात को लेकर विधायकों के प्रश्नों और सियासी मुदभेड़ को लेकर भी चर्चा होने वाली है. विधायकों की शिकायतों पर सीएम योगी ने कहा कि सबूत दो हम कार्यवाही करेंगे.

