French rail company SNCF says its high-speed network has been targeted by "malicious acts" aimed at paralysing the system – just hours before the opening ceremony for the Olympic Games.
— BBC Breakfast (@BBCBreakfast) July 26, 2024
Hugh Schofield had the latest from Paris on #BBCBreakfast https://t.co/PBAzys5czU pic.twitter.com/um7lvViN91
§֍:हमलावरों ने की तोड़फोड़ की कोशिश §ֆ:इस मामले की जांच कर रहे एक सूत्र ने एएफपी. को बताया कि इस दौरान तोड़फोड करने की कोशिश की गई जो टीजीवी. नेटवर्क (TurboTrain à Grande Vitesse) को पंगु बनाने के लिए बड़े पैमाने पर किया गया एक बड़ा हमला है. इस वजह से कई रूट को कैंसिल करना पड़ा.
रेल ऑपरेटर ने कहा, ‘एसएनसीएफ रात भर में एक साथ कई दुर्भावनापूर्ण कृत्यों का शिकार हुआ. इन हमलों से ट्रेन लाइन की अटलांटिक, उत्तरी और पूर्वी लाइनें प्रभावित हुईं.’ ऑपरेटर ने आगे कहा ट्रेन फैसिलिटी की सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने के लिए आगजनी के हमले किए गए. बयान में कहा गया कि ट्रेनों को अलग-अलग ट्रैक पर भेजा जा रहा है, वहीं बड़ी संख्या में रद्द करना पड़ा है.
एसएनसीएफ ने यात्रियों से अपनी यात्राएं स्थगित करने और ट्रेन स्टेशनों से दूर रहने का आग्रह किया है. पेरिस में ओलंपिक सेरेमनी की तैयारी के दौरान ये हमले किए गए, जिसमें 7,500 एथलीट, 300,000 दर्शक और वीआईपी शामिल होंगे.
§֍:8 लाख रेलयात्री हुए प्रभावित §ֆ:एसएनसीएफ समूह के अध्यक्ष ने फ्रांसीसी समाचार आउटलेट बीएफएमटीवी से बात करते हुए कहा कि इससे 8 लाख ट्रेन यात्री प्रभावित हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि नेटवर्क ओलंपिक खेलों के लिए तैयार था, लेकिन अब वे नेटवर्क को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए सैकड़ों कर्मियों को जुटाने पर विचार कर रहे हैं.
§French rail lines disrupted ahead of Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस ओलंपिक की ओपनिंंग सेरेमनी से कुछ घंटे पहले फ्रांस के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क बाधित हो गया. खबरों के मुताबिक रेलवे लाइन पर आगजनी की गई. इस दुर्भावनापूर्ण कार्य’ से ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर असर पड़ा है. ध्यान रहे आज (26 जुलाई) से ही फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक की शुरुआत हो रही है.

