§֍:दिल्ली में भरा बारिश का पानी§ֆ:भारत की राजधानी दिल्ली में हाल ही में मूसलाधार बारिश हुई है. इसके बाद दिल्ली की कई जगाहों पर जलभराव हो गया है. ऐसे में दिल्ली के रिंग रोड पर बारिश का पानी भर गया है. पानी का बहाव इलाके में तेज हो गया है. दिल्ली में नौकरीपेशा लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है. रास्ते में कई गाड़ियां फंस गई हैं, जिससे जाम की स्थिति भी बन गई. दिल्ली में लगे हुए इस जाम से लोग परेशान हो रहे हैं. इसी के साथ दिल्ली के मोतीबाग, शांतिपथ, भीकाजी कामा प्लेस और अशोक रोड पर जलभराव की समस्या आ रही है. साथ ही रास्ते में पानी भरने से गाड़ियों का लंबा जाम भी लग गया है. दिल्ली प्रशासन जाम खुलवाने का प्रयास कर रहा है.§ֆ:#WATCH | Heavy rain triggers waterlogging in parts of Gujarat's Vadodara pic.twitter.com/5HfZEnGELa
— ANI (@ANI) July 24, 2024
§֍:हिमाचल प्रदेश में राजमार्ग पर गिरे पत्थर§ֆ:हिमाचल प्रदेश में कुछ दिनों पहले बादल फटन से मनाली में बाढ़ आ गई. ऐसे में पहाड़ों से पत्थर टूटर रास्तों की तरफ जा गिरे. जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-3 भी बंद हो गया. लेह-मनाली रोड पर आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अचानक आई बाढ़ से कंचन महादेव नाले में उफान आ गया. जिससे दो घर बह गए और एक घर को थोड़ा नुकसान पहुंचा. आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि गुरुवार देर रात ये आपदा आई है. कुछ लोगों के घर पानी के साथ चले गए. इन घरों में 3 से 4 परिवार रहते थे. बाढ़ से मनाली में काफी नुकसान हुआ है.§ֆ:#WATCH | Delhi: Waterlogging witnessed at Shantipath road following heavy rains this morning. pic.twitter.com/jCmCPfAvfI
— ANI (@ANI) July 26, 2024
§֍:मुंबई में लोगों की बढ़ी परेशानी §ֆ:मुंबई में कुछ दिनो पहले हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया था. ऐसे में लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है. इसी के साथ आज सुबह से शुरु हुई बारिश से पुणे में कई पॉश कॉलोनियों में भयंकर पानी भर गया. यहां कहीं कमर तक तो कहीं गले तक पानी भरा नजर आया. मेट्रो स्टेशनों के अंदर भी पानी भरा दिखा. हालत इतनी खराब हो गहई है कि सेना और एनडीआरएफ के लोग मिलकर लोगों का रेस्क्यू कर रहे हैं. §ֆ:Himachal Pradesh: Chandigarh-Manali NH 3 blocked due to landslide at Pandoh in Mandi district #rain #landslidepic.twitter.com/QT0yNRdIo2
— Hetal Upadhyay Jain (@hetal_anurag) July 19, 2021
§मानसून के चलते भारत में बारिश देर से हुई, जस वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ देश के कई राज्यों में बारिश का भयंकर प्रकोप जारी है. गुजरात के कई जिलों, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में बारिश के कारण जलभराव की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं. ऐसे में आईएमडी ने देश में कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.#WATCH | Pune: The fire department rescued 70 stranded people from the Nimbjanagar area of Pune city earlier today, as the city received heavy rainfall.
— ANI (@ANI) July 25, 2024
Visuals Source: Pune Fire Department pic.twitter.com/NLxZmLEnSV

