֍:भारत का ब्रह्मास्त्र तैयार! §ֆ:इस ब्रह्मास्त्र का नाम है- बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम (BMDS). इसमें इस्तेमाल की गई इंटरसेप्टर मिसाइल का नाम है AD-1.यानी अब दुनिया की कोई भी बैलिस्टिक मिसाइल जिसकी रेंज 5000 किलोमीटर से ज्यादा है, उसे भारत की धरती पर गिरने से पहले ही वायुमंडल के ऊपर ही खत्म कर दिया जाएगा.
§֍:सफल हुआ दूसरा परिक्षण §ֆ:ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) में इसका दूसरा परीक्षण हुआ. पहले पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल को दुश्मन की टारगेट मिसाइल बनाकर दागा गया. इसके बाद AD-1 इंटरसेप्टर मिसाइल को इस मिसाइल के पीछे छोड़ा गया. टारगेट मिसाइल को लॉन्च कॉम्प्लेक्स-4 धमरा से छोड़ा गया था. जबकि इंटरसेप्टर मिसाइल को लॉन्च कॉम्प्लेक्स-3 आईटीआर से छोड़ा गया था.
§֍:5 हजार km रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइलें हो जाएंगी नाकाम§ֆ:यह इस मिसाइल का फेज-2 परीक्षण था. इंटरसेप्टर मिसाइल वो हथियार होता है, जो दुश्मन की आती हुई मिसाइल को हवा में बर्बाद करता है. यानी इंटरसेप्ट करता है. इस परीक्षण के बाद भारत अब उन देशों में शामिल हो चुका है, जिनके पास 5 हजार किलोमीटर या उससे ज्यादा रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने की ताकत है. ये देश हैं- अमेरिका, रूस और इजरायल. §दुनिया के सभी बड़े देशों के पास बैलिस्टिक मिसाइल हैं. जिनसे रासायनिक, जैविक, पारंपरिक या परमाणु हमला किया जा सकता है. भारत के पास भी ताकतवर बैलिस्टिक मिसाइलें हैं. पड़ोसी दुश्मन मुल्कों यानी चीन और पाकिस्तान के पास भी ये मिसाइलें हैं. लेकिन इनके मिसाइल हमले को बर्बाद करने के लिए भारत ने ब्रह्मास्त्र बना लिया है. उसके सफल परीक्षण भी कर लिए हैं. यानी एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल (ABM) इंटरसेप्टर.

