֍:इन मार्गों से गुजरेंगे कांवड़िए§ֆ:शाहदरा फ्लाईओवर, सीलमपुर ‘टी’ पॉइंट, आईएसबीटी फ्लाईओवर, झांसी रोड, फैज रोड, अपर रिज रोड, धौला कुआं, एनएच -8 और हरियाणा के लिए रजोकरी बॉर्डर से बाहर निकलें.
भोपुरा बॉर्डर, वजीराबाद रोड-लोनी फ्लाईओवर, गोकुलपुरी ‘टी’ प्वाइंट – 66 फुटा रोड, सीलमपुर ‘टी’ प्वाइंट, एनएच 1 और आगे नए आईएसबीटी ब्रिज की ओर
यूपी से लोनी बॉर्डर से लोनी फ्लाईओवर तक प्रवेश/ निकास या यूपी से सोनिया विहार बॉर्डर, पुस्ता रोड, खजूरी फ्लाईओवर, वजीराबाद रोड से प्रवेश/ निकास.
कालिंदी कुंज, मथुरा रोड, मोदी मिल, मां आनंद माई मार्ग, एम.बी. सड़क, न्यू रोहतक रोड, नजफगढ़ रोड.
§֍:ये रहेगा रूट§ֆ:सावन के दौरान भारी वाहनों को मोहन नगर से एनएच-24 की ओर मोड़ दिया जाएगा और यातायात को भोपुरा के माध्यम से वजीराबाद रोड और/या अप्सरा बॉर्डर के माध्यम से जीटी रोड की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सिटी बसों को छोड़कर भारी परिवहन वाहन को जीटी रोड पर शाहदरा और वजीराबाद रोड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी.
लोनी रोड से आने वाली सिटी बस को छोड़कर भारी वाहन को बाहरी रिंग रोड से बाहर निकलने के लिए वजीराबाद रोड पर डायवर्ट किया जाएगा.
§֍:इन रास्तों पर रहेगी भीड़§ֆ:इन दिनों में कांवड़ियों की आवाजाही और सड़क किनारे ”कांवडिया शिविर” स्थापित होने के कारण, कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहेगा. नजफगढ़ फिरनी, रोहतक रोड, पंखा रोड, देव प्रकाश शास्त्री मार्ग, नांगलोई-नजफगढ़ रोड, आउटर रिंग रोड, रानी झांसी रोड पर बरफ खाना चौक से फायर स्टेशन, बुलेवार्ड रोड और आजाद मार्केट चौक, गोकुल पुरी फ्लाई ओवर, 66 फुटा रोड, मौजपुर चौक, बदरपुर टी पॉइंट, मथुरा रोड पर ट्रैफिक अत्यिधक होता है. इसी तरह एनएच-08 पर धौला कुआं मेट्रो स्टेशन से रजोकरी बॉर्डर तक यातायात भीड़ का अनुभव होता है. इन सभी रूटों पर भारी वाहनों को अनुमति न देकर इन्हें एनएच-24 पर डायवर्ट किया जाएगा.§֍:नहीं किया पालन तो कटेगा चालान§ֆ:दिल्ली यातायात पुलिस ने कांवड़ियों और वाहनों की आवाजाही को अलग-अलग करने और आम जनता और श्रद्धालुओं की असुविधा कम करने के लिए व्यवस्था की है. प्रशासन की ओर से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है. इस दौरान फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी की जाएगी, जिसके बाद नियम का पालन न करने वालों पर आम चालानी कार्यवाही की जाएगी.
प्रशासन द्वारा बताया गया कि लोग यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें. सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और दिल्ली यातायात पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in
से अपडेट रहें. अधिक जानकारी के लिए या किसी सवाल के लिए वे हेल्पलाइन नंबर – 1095/011-25844444 पर कॉल कर सकते हैं.
§मानसून के दौरान आने वाला सावन का पर्व बहुत ही लुभावना होता है. इस दौरान लाखों की संख्या में कांवड़िए भोले बाबा के दर्शन के लिए दूर-दूर जाते हैं. इस दौरान रास्तों में वे आराम करते हैं और गंगा जल लाते हैं. ऐसे में कांवड़ियों के लिए प्रशासन द्वारा हर साल रास्ता खाली कराया जाता है, ताकि कांवड़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े. बता दें, कि इस बार सावन 22 जुलाई से शुरु हो गए थे, जो कि 2 अगस्त को खत्म हो जाएंगे. इस दौरान लगभग 20 लाख कांवड़ियों की दिल्ली से गुजरने की उम्मीद है.

