֍:राजधानी में हुई तेज बारिश§ֆ:भारत की राजधानी दिल्ली में कल मंगलवार शाम से ही बादल आसमान में दिखने शुरु हो गए थे. जिसके बाद सुबह से ही बारिश शुरु हो गई. इससे दिल्ली की गर्मी और धूप से राहत मिल गई. दिल्ली के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली है. बारिश रुकने के बाद से मौसम साफ हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बरिश जारी रह सकती है.§ֆ:
§֍:उत्तर प्रदेश में बारिश§ֆ:#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में तेज बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2024
वीडियो अक्षरधाम फ्लाईओवर से है। pic.twitter.com/T37AtxOC2r
§ֆ:उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिली है. इसमें नोएडा के वे इलाके भी शामिल हैं, जहां मानसून में काफी कम बारिश हुई थी. बारिश के बाद नोएडा के कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली. लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ. इसी के साथ यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली के साथ अन्य कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अभी बारिश कुछ दिनों तक नहीं थमेगी. §मौसम विभाग के अनुसार आज से ही दिल्ली एनसीआर में बारिश का अनुमान जारी किया गया था. सी के चलते बुधवार को तड़के सुबह से ही बारिश शुरु हो गई. इसी के साथ नोएडा के उन इलाकों में भी झमाझम बारिश हुई जहां मानसून के दौरान अभी तक कम बारिश देखी गई थी. दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी बारिश देखी गई. बता दें, कि आज दिल्ली-एनसीआर के उन इलाकों में भी बारिश देखी गई है, जहां मानसून के दौरान अभी तक बारिश नहीं हुई थी.#WATCH | Uttar Pradesh: Severe waterlogging witnessed in Noida's Sector 62 after incessant rainfall in the area. pic.twitter.com/oZGxmhiyQ3
— ANI (@ANI) July 24, 2024

