֍:राज्यों को लेकर अदालत ने कही ये बात§ֆ:रोक को लेकर अदालत ने यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है. जिसके बाद अदालत ने कहा कि अगर याचिकाकर्ता अन्य राज्यों को भी इसमें शामिल करना चाहते हैं तो उन राज्यों को भी नोटिस जारी किया जाएगा. इस मामले में अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी.§सुप्रीम कोर्ट ने नेम प्लेट विवाद के चलते अंतरिम रोक लगाई है. इसमें उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में लगा रोक को लेकर नोटिस जारी किया गया है. अदालत द्वारा इन तीनों राज्यों में अब रोक लगा दी गई है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने नेम प्लेट विवाद पर सुनवाई करते हुए रोक लगाने के आदेश दिए. अदालत द्वारा कहा गया है कि दुकानदारों को अपना नाम या पहचान उजागर करने की जरबरत नहीं है. इसी के चलते अदालत ने कहा कि दुकानदारों को बस खाने का प्रकार बताना होगा कि वह शाकाहारी है या मांसाहारी.

