֍:बैठक में हुई ये बात§ֆ:लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा ने सोमवार 22 जुलाई को सचिवालय में बैठक की है. इसमें उन्होंने पीएम मोदी की कारगिल युद्ध स्मारक द्रास की यात्रा की व्यवस्था की तैयारियों पर चर्चा की है. इस समारोह में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भी शामिल होंगे. द्रास पहुंचने के बाद पीएम मोदी पुष्पांजलि समारोह में भाग लेंगे और उसके बाद वॉल ऑफ फेम का दौरा करेंगे. जिसके बाद उन्हें कारगिल युद्ध से जुड़ी जानकारी दी जाएंगी.§֍:क्या होगा समारोह का प्लान?§ֆ:26 जुलाई को होने जा रहे कारगिल विजय के 25वीं वर्षगांठ की रजत जयंती पर पीएम मोदी शिंकू ला टनल का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे करगिल युद्ध स्मारक से दिल्ली रवाना होने से पहले सभा को भी संबोधित करेंगे. लगभग तीन महीने के युद्ध के बाद करगिल की चोटियों पर पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए हर साल 26 जुलाई को द्रास में वॉर मेमोरियल पर करगिल विजय दिवस समारोह आयोजित किया जाता है, इसमें लगभग 500 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे.§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख के दौरे पर 26 जुलाई को रवाना होंगे. इस दौरान वे कारगिल विजय के 25वीं वर्षगांठ की रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे. साथ ही पीएम वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि और शहीदों की विधवाओं से बात करेंगे. बता दें कि 1999 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के 25 साल पूरे होने के मौके पर द्रास में तीन दिवसीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जो कि 24 से 26 जुलाई तक चलेगा. पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर 22 जुलाई को लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा ने सचिवालय में बैठक की है.

