֍:कृषि बजट में हुई बढ़ोतरी§ֆ:वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण बजट पेश करते हुए कृषि सेक्टर के लिए बजट बढ़ाने की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र का बजट बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि खेती-किसानी से जुड़ी योजनाओं और कार्यों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कृषि क्षेत्र के लिए बजट को बढ़ाकर 1.52 लाख करोड़ रुपये कर दिया है.§֍:वित्त मंत्री ने किसानों को लेकर कही ये बात§ֆ:किसानों को लेकर वित्त मंत्री निर्रमला सीतारमण ने कहा कि खेती-किसानी में उत्पादन पर जोर और नई किस्मों को जारी करने के लिए सरकारी तौर पर मदद की जाएगी. ऐसे में आने वाले 2 सालों में 1 करोड़ किसानों को प्रकृतिक खेती में मदद की जाएगी. इसी के साथ दलहन और तिलहन के लिए मिशन शुरु किया जाएगा. सरकार इनके उत्पादन और मार्केटिंग को मजबूत करेगी. कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ का प्रावधान दिया जाएगा. 400 जिलों में डिजिटल खरीफ फसल सर्वे किया जाएगा. साथ ही सर्टिफिकेशन और ब्रांडिंग के जरिए बढ़ावा देंगे.§֍:§वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को लोकसभा सत्र 2024-25 में बजट पेश किया है. ऐसे में सरकार ने ग्रामीण विकास और कृषि के साथ प्राकृतिक खेती पर भी खास ध्यान दिया है. इसको लेकर निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में अगले 2 सालों में 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती यानी नेचुरल फार्मिंग के लिए तैयार किया जाएगा. साथ ही किसानों को सर्टिफिकेशन और ब्रांडिंग से भी जोड़ा जाएगा. किसानों के लिए 10 हजार बायो रिसोर्स सेंटर बनाए जाएंगे. बजट में दलहन तिलहन मिशन के तहत आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया है. सप्लाई चेन को और विकसित करने की बात कही गई.

