֍:राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर के साथ कई स्थानों पर मंगलवार से ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में राजस्थान के किसानों को सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आएमडी ने जौधपुर और बीकानेर के कुछ हिस्सों में भी बारिश का संभावना जताई है.§֍:गुजरात में गरजेंगे बादल§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से अगले 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट है. गुजरात के कुछ इलाको में पिछले दिनों बरिश के चलते जलभराव हो गया है. इसी के साथ आज से ही मौसम विभाग ने गुजरात के भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, भावनगर, द्वारका, गिर सोमनाथ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वडोदरा, छोटाउदेपुर, डांग, नर्मदा, तापी अमरेली, बोटाद, दीव में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. इसी के साथ नवसारी, वलसाड, दमन दादरा नगर हवेली, पोरबंदर, जूनागढ़, द्वारका और गिर सोमनाथ में तेज बारिश का पूर्वानुमान है.§֍:गोवा में जारी किया आरेंज अलर्ट §ֆ:मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए गोवा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें दो जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जहां रविवार को भारी बारिश हुई थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 22 से 25 जुलाई तक राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है.§֍:उत्तराखंड में स्कूल किए बंद §ֆ:आईएमडी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, जोशीमठ और अलमोड़ा में बारिश होने की संभावना है. इसमें देहरादून में बारिश के अलर्ट के बाद कक्षा 1 से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है. इसी को लेकर देहरादून के जिलाधिकारी कार्यालय ने आदेश जारी किए हैं.§आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड के साथ भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसी के चलते उत्तराखंड में भी आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद राज्य के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. गुजरात में सोमवार से ही बारिश के बाद राज्य के कई जिलों में जलभराव हो गया है. मंगलवार को भी बारिश के अनुमान लगाए जा रहा हैं.

