गुरुग्राम से सटे मेवात जिले के नूंह में आज कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा दोपहर 12 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे तक समाप्त हो जाएगी. जिला प्रशासन ने भी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और कई हिंदू संगठनों के साथ यात्रा की तैयारियों पर बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
यात्रा से पहले नूंह जिले में सुरक्षा बढ़ा दी है. प्रशासन ने रविवार को ही मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई लोगों को एसएमएस भेजने की सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है.
पिछले साल इस यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी. पिछले साल 31 जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद की शोभा यात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद भड़की झड़पों में दो होमगार्ड और गुरुग्राम की एक मस्जिद के एक मौलवी समेत छह लोगों की मौत हो गई थी. इस बार यात्रा से पहले ही जिले में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के को तैनात किया गया है और ड्रोन के जरिए भी कड़ी निगरानी की जाएगी. यात्रा के दौरान 5,000 पुलिसकर्मियों द्वारा निगरानी की जाएगी. रविवार को पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में जिले में ‘फ्लैग मार्च’ निकाला गया.

