ֆ:
मीडिया से बातचीत में सोनम ने सरकारी अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा, प्रश्न उठाने पर अधिकारी धमकी देते हैं। मुख्यमंत्री से शिकायत करते-करते थक गई हूं। सोनम के इन आरोपों के बाद एक बार फिर नेताओं व कार्यकर्ताओं की सुनवाई न होने का मुद्दा गरमा गया है।
§किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) सोनम चिश्ती ने सरकार में सुनवाई न होने का गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। हालांकि, सरकार ने अभी त्यागपत्र को स्वीकार नहीं किया है।

