֍:जानें कहां हुई कितनी बारिश§ֆ:मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल में 19 जुलाई तक 146 मिमि बारिश होनी चाहिए. अभी तक सिर्फ 99 फीसदी बारिश हुई है, जो कि पहले से लगभग 33 फीसदी कम है. हिमाचल के लाहौल में सबसे कम बारिश हुई है, यहां सामान्य से 88 फीसदी कम बारिश हुई है. इसी के साथ बिलासपुर में 27, चंबा में 38 फीसदी, हमीरपुर में 30 फीसदी, कांगड़ा में 2 फीसदी, किन्नौर में 40 फीसदी, कुल्लू में 37 फीसदी, मंडी में 1 फीसदी, शिमला में 11 फीसदी, सिरमौर में 59 फीसदी, सौलन में 41 फीसदी र ऊना में 44 फीसदी कम बारिश हुई है. §֍:मौसम विभाग ने दी जानकारी§ֆ:मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के कमजोर पड़ने से हिमाचल में कम बारिश हो रही है। अब तक हिमाचल में जितनी भी बारिश हुई है, वह अरब सागर से आने वाली हवाओं के कारण हुई है। इस बार पश्चिम विक्षोभ भी ज्यादा सक्रिय नहीं है. इसी वजह से हिमाचल में कम बारिश हुई है। बंगाल की खाड़ी अब सक्रिय हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। अगस्त के पहले हफ्ते तक प्रदेश में बारिश पड़ सकती है.§हिमाचल प्रदेश में मानसून काफी समय पहले से ही आ गया था, लेकिन अभी भी राज्य में मानसून के चलते बारिश सामान्य से भी कम है. इससे खेती पर काफी असर पड़ रहा है. ऐसे में किसानों की परेशानी र ज्यादा बढ़ती जा रही है. इससे मक्का, धान जैसी फसलों की बुवाई में देरी हो रही है. साथ ही सेब की पैदावार पर भी बारिश के कारण काफी असर पड़ेगा.

