ֆ:यह घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे हुई, जब गुजरी चौक से जुलूस शुरू होकर गरीब शाह बाबा दरगाह की ओर जा रहा था।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पथराव साखरखेरदा गांव के मालीपुरिया इलाके में हुआ। करीब 10 लोगों को मामूली चोटें आईं।” उन्होंने कहा, “आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। स्थिति नियंत्रण में है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीबी महामुनि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं।” उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गुरुवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान एक ताजिया के हाई-टेंशन तार से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
स्थानीय रिपोर्टों से पता चलता है कि घटना में घायल हुए सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
§
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच पथराव की घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

