֍:तीन सप्ताह तक चलेंगे टमाटर §ֆ:हालांकि, टमाटर की नई किस्में किसानों को अपनाने और खेती के क्षेत्र में वृद्धि पर निर्भर करती है. Indian Institute of Horticultural Research (IIHR)(भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान ) की तरफ से दो तरह के टमाटर की हाइब्रिड किस्में अर्का रक्षक और अर्का अबेध विकसित की गई है. इन दोनों किस्मों के टमाटर की शेल्फ लाइफ का दावा तीन सप्ताह तक किया जा रहा है, जो कि टमाटर की तुलना में काफी ज्यादा है. अभी मार्केट में बिकने वाले टमाटर की शेल्फ लाइफ 7 -10 दिन है. अगर किसान इस किस्म के टमाटर को उगाने में सफल होते हैं तो आने वाले समय में यह किसानों के लिए काफी फायदेमंद होगा क्योंकि मॉनसून में भारी बारिश के कारण किसानों के खेतों की फसल बर्बाद हो जाती है.
§֍:10 साल में हुआ 3,600 करोड़ रुपये का कारोबार§ֆ:भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक हिमांशु पाठक ने संस्थान के 96वें फाउंडेशन और टेक्नोलॉजी डे के मौके पर कहा कि, “हमने टमाटर की एक किस्म विकसित की है, जिसकी शेल्फ लाइफ तीन सप्ताह तक है. हमें इन किस्मों को लेकर विस्तार करने की जरूरत है. पाठक ने आगे कहा कि जलवायु परिवर्तन अक्सर टमाटर, आलू और प्याज जैसी प्रमुख सब्जियों के उत्पादन को प्रभावित करती है. आईसीएआर के रिसर्च ने आपूर्ति में उतार-चढ़ाव और उसके बाद मूल्य अस्थिरता को कम करने के लिए फसल की शेल्फ लाइफ को बढ़ाने को प्राथमिकता दी है. §Tomato Price Hike: मॉनसून में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. बात टमाटर की करें तो 10 रुपये बिकने वाला टमाटर 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. एक अधिकारी के मुताबिक, टमाटर के बढ़ते दाम के बीच भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की तरफ से विकसित किए गए हाइब्रिड किस्में काफी मददगार साबित हो सकती हैं. अगर किसान इस किस्म को उगाने के लिए तैयार हो जाते हैं तो आने वाले समय में आम जनता को टमाटर के बढ़ते दाम को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा. इसके साथ ही इससे किसानों को काफी फायदा हो सकता है क्योंकि इस नई किस्म के टमाटर की शेल्फ लाइफ 3 सप्ताह है.

