#WATCH | Visuals from Uttar Pradesh’s Gonda, where coaches of the Dibrugarh-Chandigarh Express derailed. Rescue operation underway.
— ANI (@ANI) July 18, 2024
“One person has died in the incident, 7 injured ” says Pankaj Singh, CPRO, North Eastern Railway pic.twitter.com/UyKlUsJFfx
§֍:UP में बड़ा ट्रेन हादसा §ֆ:रेलवे अधिकारियों के अलावा पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है. मेडिकल टीम को भी बुलाया गया है और डिब्बों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. हादसे के बाद रूट पर आने वाली ट्रेनें बाधित हो गई है. जो ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसका नंबर 15904 है. एक यात्री ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ. चंडीगढ़ से ट्रेन चली थी और गोंडा से करीब 20 किलोमीटर आगे ये हादसा हुआ. दो बोगियां पूरी तरह पटरी से उतर गईं. वहीं पटरियां भी उखड़ गई. लोग बड़ी मुश्किल से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन से बाहर निकले.
§֍:हादसे पर सीएम योगी की नजर §ֆ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रेल हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए दिए गए हैं. सीएम के निर्देश पर आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है. एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. वहीं यूपी सरकार और असम सरकार आपस में सपर्क में हैं.VIDEO | A few bogies of Dibrugarh Express derailed near UP’s Gonda railway station earlier today. Details awaited. pic.twitter.com/SfJTfc01Wp
— Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2024
§֍:सीएम योगी ने दुख व्यक्त किया§ֆ:
Train from Chandigarh to Dibrugarh derails in Gonda, CM Yogi directs officials to expedite relief work
— ANI Digital (@ani_digital) July 18, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/EOH4j5QxOV#Chandigarh #Dibrugarh #Gonda #TrainDerails #CMYogi pic.twitter.com/NeKdjCUGiG
रेल हादसे को लेकर सीएम योगी ने दुख व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “जनपद गोंडा में हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद है. जिला प्रशासन के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने और घायलों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है.
§Dibrugarh Gonda Train Accident: यूपी के गोंडा में गुरुवार दोपहर बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां गोरखपुर होते हुए चंडीगढ़ से असम जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी है. घटना गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर की है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के तमाम उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रेलवे ने हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं. हादसे की वजह से इस रूट से गुजरने वाली 11 ट्रेनें डायवर्ट कर दी गई हैं और दो ट्रेन कैंसिल कर दी गई है.

