֍:क्या हैं फूलगोभी के फायदे§ֆ:फूलगोभी सर्दीयों में खाई जाने वाली मुख्य सब्जियों में से एक है. इसमें भरपूरप मात्रा में विटामिन और अन्य सब्जियों की तुलना में अच्छी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है. फूलगोभी की सब्जी बनाने के साथ-साथ आप इसका सूप, मोमो जैसी कई रेसिपी बना सकते हैं, जो कि खाने में काफी स्वादिष्ट होती हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक फूलगोभी को चाइनीज व्यंजन बनाने में अधिकतम इस्तेमाल में लिया जाता है.§֍:क्या मानसून सही मौसम है?§ֆ:फूलगोभी की खेती के लिए सामान्य ठंडा तापमान होना बहुत जरूरी है, इससे फसल में कीड़े पड़ने की संभावना काफी कम हो जाती है. इसकी खेती अधिक ठंड या गर्मी में नहीं कर सकते हैं. तापमान सही न होने पर अगर फूल फूल पीला पड़ जाता है तो फसल खराब हो सकती है. फूलगोभी की किस्मों के लिए चिकनी दोमट उपयुक्त होती है.§֍:ऐसे करें तैयारी§ֆ:फूलगोभी की फसल लगाने से पहले खेत की अच्छी तरह जुताई कर लें ताकि मिट्टी हल्की भुरभुरी हो जाए. इसके बाद खेत में मिट्टी को पलटते हुए जुताई करें. इससे मिट्टी एकदम सही तरीके से मिल जाएगी और भुरभुरी हो जाएगी. इसके बाद मिट्टी में सड़ी हुई गोबर को मिला लें. साथ ही 120 से 150 किलोग्राम नाइट्रोजन को प्रति हेक्टेयर के हिसाब से डालें. फास्फोरस और पोटाश को 80 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर के हिसाब से डालें. इसके बाद खेत को कुछ दिनों के लिए छोड़ दें और खिर फसल की बुवाई शुरु करें. इस तरीके से फसल खेत में करीब 2 महीने के अंतराल में उग जाएगी और काटने लायक हो जाएगी. §भारत में किसान मानसून के सीजन में हरी सब्जियों की बुवाई शुरु कर देते हैं, ऐसे में फूलगोभी की खेती करना एक सही चुनाव होगा. फूलगोभी की खेती ठंडी मिट्टी और सामान्य से ठंडे तापमान में की जाती है. इससे फूल पर कोई असर नहीं पड़ता और फसल अच्छे तरीके से तैयार हो जाती है. इस दौरान फसल में आवश्यक दवाइयों का उपयोग करके किसान अच्छी फसल उगा सकते हैं.

