֍:गुजरात में होगी बारिश§ֆ:मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए गुजरात में अधिकतम हिस्सों में बारिश होने का अनुमान बताया है. साथ ही गुजरात को लेकर बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है. इसी के साथ समुद्र में मछुआरों को जाने से मना किया गया है.§֍:मैदानी इलाकों में भी होगी बारिश§ֆ:दिल्ली के साथ पंजाब और हरियाणा को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. भारत के पूर्वी क्षेत्रों में बारिश का अभी अनुमान काफी कम है. हालांकि, गुरुवार को दिल्ली के मौसम में बदलाव हो सकता है.§֍:पहाड़ों में भी गरजेंगे बादल§ֆ:पहाड़ी इलाकों की बात करें तो, हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे में हिमाचल प्रदेश में लैंड स्लाइड का खतरा भी बना हुआ है. इसी के साथ उत्तराखंड में भी बारिश के अनुमान लगाए जा रहे हैं, जिसको लेकर मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कम रहने वाला है. साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी.§मध्य और दक्षिणी भारत में भारी बारिश लगातार देखी जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में लगातात अगले कुछ दिनों बादल छाए रहेंगे. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकेगी. ये स्थिति 4-5 दिनों तक समान रहने वाली है. महाराष्ट्र, गोवा, केरल, उत्तराखंड जैसे कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली को लेकर मौसम विभाग द्वारा हल्की बारिश और बादल छाए रहने की जानकारी दी है. ऐसे में राजधानी में गर्मी के प्रकोप से लोगों को राहत मिलेगी.

