֍:जानें मंडियों का भाव
§ֆ:महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज के भाव अलग-अलग हैं. कोल्हापुर मंडी की बात करें तो यहां प्याज 2200 रुपये प्रति क्विंटल है, अकोला मंडी में भाव 25 रुपये प्रतिकिलो, चंदपुर गंजवाड़ मार्केट में 3250 रुपये प्रति क्विंटल, सातारा मंडी में 2750 रुपये प्रति क्विंटल और राहटा मंडी में प्याज का भाव 2700 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है. स्थानीय प्याज का औसत भाव महाराष्ट्र में 1725 रुपये से लेकर 2900 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है.
§֍:क्या है सफेद प्याज की कीमतें?
§ֆ:सफेद प्याज की कीमत मंडियों में मांग के हिसाब से ऊतरती-चढ़ती रहती है. इस प्याज का नागपुर मंडी में 3100 रुपये प्रति क्विंटल भाव चल रहा है. अंदरसूल मंडी में 2600 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक मंडी में 2675 रुपये प्रति क्विंटल और देवला मंडी में 2850 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है. सूत्रों की माने तो प्याज के भाव में मानसून के बाद ही राहत देखने को मिल रही है.
§महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज को लेकर माहौल गर्मी में है और विविाद होते जा रहे हैं. प्याज के दामों से महाराष्ट्र की मंडियों में भाव को लेकर भूमिका अहम रही है. इसी को लेकर अब मंडियों में एक बार फिर किसानों के प्रदर्शन की स्थिति देखने को मिल रही है.

