֍:शताब्दी एक्सप्रेस को रिपलेस कर सकती है वंदे भारत
§ֆ:मीडीया रिपोर्ट्स के अनुसार रेलवे बोर्ड को केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है कि पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन सिंकदराबाद से मुंबई रूट पर चलाई जानी चाहिए. बता दें कि इन शहरों के बीच अभी कोई वंदे भारत ट्रेव नहीं चल रही है. इसी के साथ इस रूट पर चेयर कार वंदे भारत भी शुरु हो सकती है जो कि शताब्दी एक्सप्रेस को रिपलेस कर सकती है.
§֍:स्लीपर में क्या-क्या मिलेगी फैसिलिटी?
§ֆ:
भारतीय रेलवे की ओर से लॉन्च होने जा रही स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो कि सफर को कम समय में सुगम तरीके से पूरा कराएगी. साथ ही इस ट्रेन में यात्रियों को लेटने और बैठने की पूरी सुविधा दी जाएगी. सूत्रों के अनुसार, चेयर कार वंदे भारत ट्रेन को पटना से टाटानगर के रूट पर भारतीय रेलवे शुरु कर सकती है, जिसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भी भेजा गया है. पटना से टाटानगर तक का सफर इस ट्रेन से मात्र सात घंटे में पूरा हो जाएगा.§भारत में पिछले कुछ सालों से रेलवे में काफी विकास हुआ है. वमदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के द्वारा यात्रियों को काफी सुविधा दी गई हैं. इसी के चलते अब भारत में स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ने वाली है, जिसकी स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. अभी तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा लगभग सभी राज्यों में शुरु कर दी गई है. भारतीय रेलवे के अनुसार अगले महीने स्लीपर वंदे भारत ट्रेन लॉन्च होने जा रही है और यह लंबे रूट्स पर चलाई जाएंगी. जिससे यात्री आराम से लेट कर सफर कर सकेंगे. यह स्लीपर ट्रेन सिकंदराबाद से मुंबई के रूट पर चलाई जा सकती है.

