֍:मुकेश सहनी के पिता की हत्या §ֆ:हत्या की खबर के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि चोरी के इरादे से हमलावर घर में घुसे थे और विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई. हालांकि शव के चारों तरफ खून भी बिखरा पड़ा हुआ है जो कई सवाल खड़े कर रहा है. कई अंगों को काटा गया है.
§֍:निर्मम हत्या के पीछे साजिश या रंजिश ?§ֆ:इस हत्या की जांच के लिए दरभंगा के एसपी ने एसआईटी का गठन कर दिया है. दरभंगा के रुरल एसपी के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो इस हत्याकांड की जांच करेगी. पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद मुकेश सहनी भी मुंबई से पटना के लिए रवाना हो गए हैं.
वहीं इस हाई प्रोफाइल मर्डर को लेकर विरौल के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने कहा, ‘हमें सुबह-सुबह जानकारी मिली कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई.’ उन्होंने कहा, ‘घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शुरुआती तौर पर लगता है कि कोई चोरी के इरादे से घर में आया था और जब उसका विरोध किया गया तो उनकी हत्या कर दी गई.’
§֍:पैतृक घर में अकेले रहते थे सहनी के पिता§ֆ:रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश सहनी के पिता दरभंगा में अकेले रहते थे और उनकी माता का पहले ही देहांत हो चुका है. मुकेश सहनी कई बार अपने पिता से पटना आवास में साथ रहने को कह चुके थे लेकिन ग्रामीण परिवेश में रहने की वजह से उनके पिता को दरभंगा के अपने पैतृक घर में ही रहना पसंद था.§बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा के विरौल में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. मुकेश सहनी के पैतृक घर में ही बदमाशों ने उनके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली. घर में लोगों को उनकी क्षत-विक्षत लाश मिली.

