֍:ऐस द्वारा हो रहे इस कार्यक्रम के बारे में बताइए §ֆ:एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड जिसे हम ऐस के नाम से जानते हैं ने उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा रोड कोसीकलां में अपने ग्राहकों के लिए ऐस ‘अल्ट्रा कंबाइन हार्वेस्टर मेगा डिलीवरी’ कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में हम आगंतुकों को अपने ट्रैक्टर की खुबियों को बतायेंगे और नये 10 ग्राहकों को ट्रैक्टर की डिलीवरी भी करेंगे। §֍:
क्या इस तरह के कार्यक्रम ऐस द्वारा होते रहते हैं?
§ֆ:जी हां, एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड यानी की किसानों की प्रिय ब्रॉण्ड ऐस ट्रैक्टर लगातार विभिन्न जगहों पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है जहां हम आने वालों ग्राहकों को अपने ट्रैक्टर की खुबियों को बताते हैं और नये ग्राहकों को ट्रैक्टर डिलीवर करते हैं। §֍:किसानों को ट्रैक्टर लेने के लिए लोन की क्या सुविधा है? §֍:§ֆ:ऐस स्टेट बैंक के साथ काम कर किसानों को लोन की सुविधा भी मुहैया कर रहा है। आज के कार्यक्रम में केवल 10 किसानों को हार्वेस्टर की डिलिवरी नहीं दी जा रही बल्कि यह वो किसान हैं, जो पहले ऐस के उत्पादों का इस्तेमाल कर चुके हैं।
§֍:युवाओं को इस दिशा में कैसे आकर्षित कर रहे हैं? §֍:§ֆ:ऐस युवाओं के लिए नई तकनीक लेकर आ रहा है ताकि हमारे युवा किसान किसी भी तरह से नई तकनीक से वंचित न रहे। आजकल तकनीक का जमाना है। इसलिए नई तकनीकों के साथ हम अपने मशीनरी को लगातार अपडेट करते रहते हैं ताकि किसानों को नई तकनीकी मिलती रहे। यही वजह है कि चाहे ट्रैक्टर हो या हार्वेस्टर, युवा किसान हमारे उत्पाद को बहुत पंसद कर रहे हैं। §֍:किसान भाइयों से आप क्या कहना चाहेंगे? §ֆ:मैं किसानों से यही कहना चाहूंगा कि किसान भाई कोई भी उपकरण खरीदे बहुत सोच समझ कर ही खरीदें। किसान भाइयों को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि वो जो भी उपकरण खरीद रहे हैं वो आज के समय के हिसाब से प्रासंगिक हो और नये तकनीकों के लैस हो। साथ ही बजट में भी हो। हम लगातार किसानों के प्रति पूरे समर्पण के साथ इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए नये-नये उपकरणों और मशीनों का निर्माण कर रहे हैं। §देश में कृषि के स्वरूप में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। नई तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने का काम भी तेजी हो रहा है। सबसे अधिक बदलाव ट्रैक्टर के क्षेत्र में आया है। ट्रैक्टर मौजूदा समय में खेती की रीढ़ बन चुका है। इसी बीच देश की जानी मानी ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र निर्माता कंपनी एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड जिसे हम ऐस के नाम से जानते हैं, ने हाल ही में उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा रोड कोसीकलां में अपने ग्राहकों के लिए ऐस ‘अल्ट्रा कंबाइन हार्वेस्टर मेगा डिलीवरी’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कंपनी के बारे में जानने के लिए कंपनी के सीओओ अशोक अनंतरामन से फसल क्रांति की टीम ने बातचीत की। प्रस्तुत है उनसे हुई बातचीत के कुछ प्रमुख अंश…

