֍:इन राज्यों में इस हफ्ते होगी जमकर बारिश
§ֆ:साथ ही मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भारी बारिश के अनुमान लगाए जा रहे हैं. वहीं, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्क्मि, मध्य प्रदेश, बिहार ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और तमिलनाडु के में भारी बारिश हो सकती है.
§֍:मौसम विज्ञान विभाग ने दी तेज हवाओं की जानकारी
§ֆ:मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान लगाया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. पूर्वी राज्सथान, बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब में तेज हवा चलने का अनुमान लगाया है. साथ ही आईएमडी ने 18 जुलाई तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
§֍:एनसीआर में कैसा होगा मौसम?
§ֆ:राजधानी दिल्ली में सोमवार से ही बारिश को लेकर अनुमान लगाए हैं. आईएमडी के अनुसार एनसीआर में पूरे हफ्ते रुक-रुक कर बारिश होने वाली है. ऐसे में राजधानी में ठंडा मौसम रहने की उम्मीद है. इससे तापमान में भी भारी गिरावट आएगी. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में बारिश होगी. झारखंड में एक बार फिर आईएमडी ने राज्य के कई जिलों में आने वाले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है.
§मानसून के चलते भारत में अच्छी बारिश नहीं देखने को मिल रही थी. इसी को लेकर आईएमडी ने राजधानी के साथ उत्तराखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश में भी सोमवार से बारिश के अनुमान लगाए हैं. इससे तापमान में गिरावट हो सकती है. वहीं, मुंबई में तेज बारिश से कई जगाहों पर जलभराव देखा जा रहा है. हालांकि, अब असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है. अगले पांच दिनों तक कोंकण गोवा, माहे, केरला और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

