֍:जानें क्या है पूरा मामला §ֆ:दरअसल, हाई कोर्ट की ओर से शंभू बॉर्डर को एक हफ्ते में खोलने के निर्देश दिए गए हैं. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी हरियाणा सरकार से अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग हटाने के लिए कहा है. यहां किसान 13 फरवरी से डेरा डाले हुए हैं. सरकार ने उनके ‘दिल्ली चलो’ मार्च को रोक दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने हाइवे को अवरुद्ध करने पर भी सवाल उठाए हैं.
§֍:खनौरी बॉर्डर पर किसान संगठनों की बैठक §ֆ:फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समेत अन्य मांगों को लेकर किसान फरवरी से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर धरना देकर बैठे हैं. अब कोर्ट की ओर से एक हफ्ते में शंभू बॉर्डर खोलने के आदेश दिए जाने के बाद किसानों में हलचल बढ़ गई है. क्या अब किसान दिल्ली कूच करेंगे? इसकी चर्चा तेज हो गई है. संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर किसानों की इस अहम बैठक में दिल्ली कूच के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा.
§֍:HC ने 7 दिन के भीतर शंभू बॉर्डर खोलने का दिया था आदेश§ֆ:पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 10 जुलाई को हरियाणा सरकार को शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड को एक सप्ताह के भीतर खोलने का आदेश दिया था. अदालत ने पंजाब को भी यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि उनके क्षेत्र में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों को जरूरत होने पर उचित रूप से नियंत्रित किया जाए.
§किसान आंदोलन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, पंजाब के संगरूर में खनौरी बॉर्डर पर किसानों नेताओं की एक बड़ी बैठक आज यानी सोमवार को होने जा रही है. इस बैठक में किसान नेता कई मुद्दों पर विचार विर्मश करेंगे. हालांकि इस एक बैठक के बाद कई और किसानों के साथ बैठक की जाएगी. खबरों की मानें तो इस बैठक के बाद यह फैसला किया जाएगा कि दिल्ली कूच का निर्णय लिया जाए या नहीं?

